प्याज से भरी ट्रॉली पलटी, किसान की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- कमालगंज। फतेहगढ़-कानपुर रोड पर स्थित थाना कमालगंज थाने के रजीपुर के पास शनिवार सुबह प्याज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे का विवरण जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के गांव पिंडारी खेड़ा निवासी विपिन अपने गांव के नरवीर के ट्रैक्टर से प्याज लेकर थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अर्रापहाड़पुर स्थित सब्जी मंडी बेचने जा रहे थे। ट्रॉली पर उनके साथ उन्नाव जनपद के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के बालद पूर्वा निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र राजपूत और अनीश भी बैठे थे। कमालगंज थाना के रजीपुर के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.