प्याज ने रुलाया किसान: लागत तो दूर, खुदाई का खर्च भी नहीं निकल रहा
उरई, जून 1 -- कोंच, संवाददाता। कोंच तहसील क्षेत्र में प्याज की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन गई है। ओलावृष्टि और बारिश से 90 प्रतिशत फसल खराब हो गई। गुणवत्ता गिरने से व्यापारी खरीद नहीं रहे और दाम 5-6 रुपये किलो तक गिर गए। एक बीघा में 25-30 हजार की लागत के मुकाबले खुदाई-मजदूरी का खर्च भी नहीं निकल रहा। हालात ऐसे कि भेड़, रवा, पचीपुरा, खनुआ समेत कई गांवों में किसानों ने खेतों में खड़ी फसल छोड़ दी। कई जगह उखाड़ी गई प्याज की बोरियां 15-20 दिन से खेतों में पड़ी सड़ रही हैं। नुकसान से टूटे किसान मेहनत और पूंजी डूबने से परेशान हैं। कोंच तहसील क्षेत्र में इस बार प्याज की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। बेहतर मुनाफे की उम्मीद में लगाई गई फसल अब किसानों की आंखों में आंसू ला रही है। हालात इतने बिगड़े हैं कि कई किसानों ने खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.