प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट; लहसुन, अदरक और नींबू ने डाला महंगाई की आग में घी
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- देश में खुदरा महंगाई ने सितंबर में 5 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर लिया है। प्याज के दाम बढ़ने से सितंबर में आम परिवारों के किचन का बजट बिगड़ गया है। अदरक, लहसुन और नींबू जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों ने महंगाई की आग में घी डालने का काम किया है। इनकी वजह से घर में खाना पकाना महंगा हुआ तो बाहर भोजन करना भी जेब पर भारी पड़ रहा है। महंगाई में बढ़ोतरी का असर केवल आपकी किचन तक सीमित नहीं रहा। इसने रेस्तरां और आवास संबंधी सेवाओं पर भी असर डाला है। इन सेवाओं की महंगाई सितंबर में 9.36 प्रतिशत रही। भोजन और पेय पदार्थ परोसने वाली सेवाओं की महंगाई दर 9.39 प्रतिशत दर्ज की गई। यानी घर के खाने के साथ बाहर भोजन करने की लागत भी बढ़ी है।क्यों बढ़ी महंगाई विशेषज्ञों का कहना है कि मुद्रास्फीति में वृद्धि के पीछे मौसमी कारकों से खाद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.