महोबा, अगस्त 20 -- महोबा, संवाददाता। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सब्जी के बढ़ते दाम से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी के दाम आलू से लेकर गोभी, टमाटर और धनिया के दाम लगातार बढ़ रहे है जबकि प्याज लोगों के आंसू निकाल रही है। पिछले कई दिनों से खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ रहे है। चीनी के दाम बढ़ने से लोग परेशान है अब हरी सब्जी के लिए लोगों को अधिक पैसा खर्च करने पड़ रहे है। आलू तीस रुपये किग्रा तक पहुंच गया है। तो शिमला मिर्च 90 रुपये किग्रा तक पहुंच गई है। हरी धनिया के दाम बढ़कर 80 रुपये तक पहुंच गए है। प्याज 60 रुपये किग्रा के रेट से बिक रही है। प्याज लगातार महंगी हो रही है। करेला से लेकर तरोई, कद्दू, टमाटम के दाम बढ़ रहे है। पड़ोरा 120 रुपये किग्रा की दर से बिक रहीं है। सब्जी विक्रेता धनीराम कुशवाहा का कहना है कि लगातार बारिश होने के ...