प्याज के दाम 45 फीसदी से ज्यादा चढ़े
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में लगातार आम आदमी की जरूरत से जुड़ी चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। खाने-पीने के चीजों से लेकर अन्य जरूरी वस्तुएं महंगी हो रही हैं। वहीं, एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बास्केट के हिसाब से 114 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में महंगाई को बड़ा झटका लग सकता है। हाल में आरबीआई की तरफ से जारी रिपोर्ट से पता चलता है कि खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सितंबर के पहले 21 दिनों के दौरान खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी व्यापक बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी प्याज की कीमतों में आई। अगस्त की समान अवधि की तुलना में प्याज के दाम 45.2 प्रतिशत बढ़ गए। टमाटर के दाम भी दो महीने की नरमी के बाद बढ़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.