प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 60 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
गोंडा, अगस्त 26 -- गोण्डा, संवाददाता। प्याज काटते समय आंखों से आंसू निकलते हैं, लेकिन इन दिनों खरीदते वक्त ही लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। करीब एक माह पहले 20 रुपये में प्रति किलो मिलने वाले प्याज के दाम फुटकर बाजार में 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। अचानक बढ़े भाव ने आम परिवारों की रसोई का हिसाब बिगाड़ दिया है। घर की थाली हो या होटल की रसोई, प्याज की कीमत ने हर जगह अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दुकानदारों के मुताबिक मंडी में प्याज की आवक घटने से भाव तेजी से चढ़े हैं। सावन में प्याज की खपत कम होने बावजूद कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों को हैरान कर दिया है। नासिक समेत प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति कम होने और स्थानीय बाजार में उपलब्धता घटने का असर सीधे फुटकर भाव पर पड़ा है। फुटकर विक्रेता रमेश कुमार बताते हैं कि पहले जितनी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.