नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- महंगे प्याज से परेशान लोगों को आने वाले हफ्तों में राहत मिल सकती है। खरीफ की नई फसल की आवक बढ़ने और पुराने स्टॉक की उपलब्धता से बाजार में प्याज की सप्लाई बेहतर होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने भी कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री बढ़ा दी है। हालांकि, फिलहाल खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी बनी हुई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर को देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 52.99 रुपये प्रति किलो रही। एक साल पहले इसी अवधि में यह कीमत 26.65 रुपये प्रति किलो थी। सालाना आधार पर प्याज की औसत खुदरा दाम में करीब 99 प्रतिशत यानी करीब दोगुने की बढ़ोतरी हुई है।एक महीने में कीमतों में मामूली गिरावट उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, प्याज ...