नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- नई दिल्ली। लागत के मुकाबले प्याज की मिल रही कम कीमत से देश भर के किसान परेशान हैं। कई किसान संगठनों ने इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कई राज्यों के किसान फसल को सड़क पर फेंक कर विरोध दर्ज करा रहे हैं। राजस्थान और महाराष्ट्र के कई शहरों में पिछले दिनों किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय मंडियों में प्याज का भाव चार से छह रुपये प्रति किलो तक गिर चुका है, जबकि इसे उगाने में किसानों को औसतन नौ से 11 रुपये प्रति किलो तक की लागत आती है। इस समय नासिक की मंडी में लगभग 1000 प्रति क्विंटल के हिसाब से थोक प्याज का भाव है। किसान संगठनों का कहना है कि इसी समय पिछले साल प्याज का थोक भाव लगभग 2000 प्रति क्विंटल था तो उम्मीद थी कि इस साल भी अच्छे दाम मिलेंगे। कृषि विशेषज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.