फरीदाबाद, मई 7 -- नूंह, केशव भारद्वाज। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने दिल्ली-अलवर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने चूरा पोस्त की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर चूरा पोस्त को दिल्ली सप्लाई करने ले जा रहे थे। बरामद हुए चूरा पोस्त की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस के अनुसार, फिरोजपुर झिरका सदर थाना की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में प्याज के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भरकर दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव नसीरबास के पास दिल्ली-अलवर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी नाके के नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.