प्याज की बोरी में छुपाकर रखी 51 लाख की शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के घरभारा गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक पर लोड 51 लाख की शराब जब्त की है। शराब प्याज की बोरी में छुपाकर रखी गई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक पर 30 से 35 बोरी प्याज था। बोरी के अंदर 426 कार्टन विदेशी शराब छुपाकर रखी गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शराब बरामद की है। ट्रक नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। थानेदार ने बताया कि मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है। फरार चालक और तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.