गाजीपुर, अगस्त 19 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली प्याज की कीमतों में पिछले पंद्रह दिनों में अचानक तेजी आई है। दिलदारनगर बाजार में एक सप्ताह पहले 24 रुपये किलो बिकने वाली प्याज अब 40 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गई है। कीमत बढ़ने से गृहिणियों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। महंगाई के चलते लोगों ने प्याज की खरीदारी भी कम कर दी है। व्यापारियों के अनुसार प्याज की मांग पहले की तुलना में करीब आधी रह गई है। मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब जरूरत के हिसाब से ही प्याज खरीदी जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दो दिन में चार रुपये चढ़ा प्याज का भाव पहले ग्राहक एक बार में ढाई से पांच किलो तक प्याज खरीद लेते थे, लेकिन अब एक किलो से अधिक खरीदने में भी लोग हिचकिचा रहे ह...