नई दिल्ली, अगस्त 27 -- देश में महंगाई का दबाव केवल चीनी तक सीमित नहीं है। अगस्त में कई प्रमुख खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगस्त की मासिक रिपोर्ट के अनुसार, प्याज की कीमतों में सबसे ज्यादा 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा चावल, गेहूं, दालों और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़े हैं। आरबीआई ने 1 से 21 अगस्त के दौरान औसत कीमतों की तुलना जुलाई की समान अवधि से की है। इसके मुताबिक, मौसम के असर और पश्चिम एशिया संघर्ष से आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई, जिससे खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर व्यापक दबाव बना हुआ है। प्याज और चीनी की कीमतें लगातार बढ़ रही है। चीनी के दाम हर रोज बदल रहे हैं। देश के कई हिस्सों में चीनी की कीमतें 70 रुपये से अधिक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में Rs.35 किलो मिलेगी प्याज, 1.2...