प्याज कब होगा सस्ता, सितंबर-अक्टूबर में क्यों बढ़ जाते हैं दाम?
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- किचन में प्याज आम आदमी के आंसू निकाल रही है। पिछले एक साल की तुलना में इसकी खुदरा कीमतें करीब दोगुनी से अधिक हो गई हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं। अगर थोक भाव की बात करें तो 21 सितंबर को प्याज 4615.98 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर बिका। जबकि, ठीक एक साल पहले 3299.85 रुपये प्रति क्विंटल था। यानी थोक भाव में खुदरा से अधिक महंगाई देखने को मिली। इस अवधि में प्याज की थोक कीमतें करीब 135 प्रतिशत बढ़ गईं। प्याज की कीमतें 10 महीने शांत रहने के बाद इधर दो महीने से उछल रही हैं। हालांकि, आंकड़ों की बात करें तो एक महीने पहले इसकी औसत कीमत 40.79 रुपये प्रति किलो थी और 21 सितंबर 2026 को 54.23 रुपये पर पहुंच गई। यही प्याज एक साल पहले दिल्ली में 32 रुपये किलो था और अब 53 रुपये पर है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.