गंगापार, मार्च 19 -- कुछ दिन पहले अनंतापुर गांव में प्याज उखाड़ने को हुए दो पक्षीय विवाद में एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मेजा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अनंतापुर गांव निवासी देवीकांत गौड़ पुत्र राम अभिलाष ने घर के पास खेत में प्याज की खेती की है। पड़ोस के अरूण कुमार विश्वकर्मा खेत में पहुंच प्याज उखाड़ने लगे, जब उसे ऐसा करने से मना किया तो गाली गलौज करने लगा। इसके बाद घर लौट गया, कुछ देर बाद अरूण कुमार अपने पिता विनय कुमार व गांव के रजत सिंह के साथ उसके घर पहुंच गाली गलौज करने लगा। जब देवी कांत मना करने पहुंचा तो तीनों ने उसे मिलकर मारापीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.