नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के बीच पेट्रोल-डीजल व अन्य ईंधन की कीमतें बढ़ने, सप्लाई चेन बाधित होने और मौसम संबंधी अनिश्चितता के बीच देश में खाद्य वस्तुओं की कीमतों बढ़ रही हैं। अप्रैल के बाद से कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। प्याज और आलू की कीमतों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, अप्रैल से लेकर अब तक मांस, खाद्य तेल, फल और मसालों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। इन सभी की कीमतों में आठ फीसदी से अधिक का उछाल आया है। आरबीआई की तरफ से जारी मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि थाली में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले प्याज और आलू के दामों में अप्रैल के बाद से तेजी का दौर बना हुआ है जो अभी तक कायम है। जुलाई के शुरुआती आंकड़ों में भी ...