भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 13 में प्याऊ को लेकर चल रहा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। पूर्व से चल रहे एक प्याऊ के निर्माण कार्य के बाद इसी वार्ड में प्रस्तावित एक और प्याऊ के निर्माण को लेकर एक नई चुनौती सामने आ गई है। इसके बाद प्याऊ निर्माण का टेंडर लेने वाले संवेदक और स्थानीय पार्षद के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर संवेदक मनीष कुमार शनिवार को नगर निगम पहुंचे, जहां उन्होंने वार्ड पार्षद के विरुद्ध दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त के नाम से आवेदन सौंपा। हालांकि नगर आयुक्त के कार्यालय में नहीं होने से उन्होंने आवेदन योजना शाखा को सौंपा है।संवेदक ने बताया कि वार्ड 13 स्थित परबत्ती में एक नए प्याऊ के निर्माण की योजना आई थी, जिसका टेंडर उन्होंने लिया है। शनिवार को वह और अभियंता सुनील कुमार वार्ड मे...