देहरादून, मई 24 -- पौड़ी। रविवार को उत्तराखंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा जीबीपंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी मे हॉफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या मे प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य जिला पंचायत अध्य्क्ष रचना बुटोला, विधायक राजकुमार पोरी ने 21 किमी दौड़ में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास लिए लाभदायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...