देहरादून, अप्रैल 27 -- पौड़ी। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर ने सोमवार को भी पौड़ी मुख्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया और मांगों पर कदम नहीं उठाएं जाने पर रोष जताया। धरना स्थल पर आंगनबाड़ी वर्कर ने कहा कि अभी तक कोई साकरात्मक कदम नहीं उठने से उनका आंदोलन लंबा खींच रहा है। आंगबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय में इजाफे सहित  खातों से 300 की कटौती बिना जीओ के ही क कटाएं जाने से नाराज है। साथ ही आंबनबाड़ी वर्कर ने उनको बायो मेट्रीक मशीन से भी नहीं जोड़े जाने की मांग की है। पौड़ी में सोमवार को धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मांगों पर अविलंब कदम उठाएं जाने की गुहार लगाई। आंगनबाड़ी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी रिंकी रावत ने कहा कि संगठन अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत है। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने धरना स्थल पर आ...