पौड़ी में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 116 चालानी कार्रवाई
देहरादून, जून 17 -- पौड़ी। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस का सघन यातायात चेकिंग अभियान जारी है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि जिलेभर में चैकिंग अभियान चलाया गया है। अभियान में रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 116 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.