पौड़ी, दिसम्बर 8 -- मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने को लेकर सोमवार को नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के नेतृत्व में लोगों ने डीएम परिसर के बाहर धरना दिया। समिति ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए 15 दिन में ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। सोमवार को धरना देते हुए समिति से जुड़े लोगों ने बीते दिनों गजल्ड और जयहरीखाल क्षेत्र में मानव वन्यजीव के हमलों से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा गया कि लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोग भय और असुरक्षा में जी रहे हैं। समिति ने आदमखोर घोषित गुलदारों को मारने के स्थायी आदेश, प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और रात में गश्त, मुआवजा राशि बढ़ाने, हथियार लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने और स्थायी आयोग के गठन की मांग की है। समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.