देहरादून, मई 25 -- पौड़ी। ग्राम प्रहरियों ने लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई है। ग्राम प्रहरियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या के हल की मांग की है। कहा कि मानदेय नहीं मिलने से उनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जल्द समस्या का हल नहीं होने पर आंदोलन किया जायगा। इस मौके पर सुनील कुमार, हीरा लाल, कोमल सिंह, संजय आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...