देहरादून, जून 12 -- पौड़ी। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकासखंड पौड़ी के ग्राम कालेश्वर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा उनके संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम ने उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों एवं बच्चों को बाल श्रम के दुष्परिणामों तथा बच्चों को सुरक्षित एवं शिक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन का अधिकार प्राप्त है तथा बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की...