देहरादून, मार्च 19 -- पौड़ी। जनपद में हुई बस दुर्घटना के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती 10 मार्च की शाम को कोटद्वार से तोल्यूंडांडा जा रही जीएमओयू लिमिटेड की बस पट्टी पैठाणी, तहसील रिखणीखाल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से चार लोग घायल हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस. भदौरिया द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट लैंसडाउन को मजिस्ट्रियल जांच के लिये नामित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच करते हुए 15 दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.