पौड़ी में जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू
देहरादून, अक्टूबर 7 -- पौड़ी। बुधवार को स्टेडियम रांसी में शिक्षा विभाग की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता 'गढ़देवा का शुभारंभ डीएम स्वाति एस भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने खेल ध्वज फहराया और जनपद के सभी 15 विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दलों की मार्चपास्ट की सलामी ली। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली। प्रतियोगिता के दौरान 7 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राएं इन स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर एवं 5000 मीटर दौड़ के साथ क्रॉस-कंट्री और 4x100 मीटर रिले दौड़ शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 75वीं जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.