देहरादून, मई 25 -- पौड़ी। सोमवार को बुवाखाल-रामनगर हाईवे पर पाबौ के पास जंगल की आग की वजह से बड़े चीड़ के पेड़ सीधे सड़क पर आ गिरे। इन पेड़ों को यहां से गुजर रहे मुसाफिरों और वन विभाग की टीम ने हटाया। इस दौरान करीब आधे घंटे आवाजाही भी प्रभावित हुई। यहां से गुजर रहे हिमालय क्रांति पार्टी के दिनेश बिष्ट ने बताया कि सभी ने मिलकर इन पेड़ों को हटाते हुए रास्ता खोला। यह भी पढ़ें- मसूरी के बाद चकराता के जंगल धधके, दहशत में आबादी; 250 से ज्यादा फायर अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...