देहरादून, मई 28 -- पौड़ी। जंगलों की आग की रोकथाम को लेकर वन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चौरीखाल अनुभाग के ग्राम सभा सकन्याण के ग्रामवासियों को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल वन विभाग को सूचित करें व आग बुझाने में विभाग का सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...