देहरादून, मई 12 -- पौड़ी। पौड़ी विकास भवन में मंगलवार को विकास कार्यो की समीक्षा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कांग्रेस ने विरोध किया। इस दौरान कांग्रेसी विकास भवन के सभागार के बाहर ही धरने पर बैठ गए। जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों का कहना था कि सतपाल महाराज की विधानसभा के तहत आने वाले सतपुली में बीते दिनों एक युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से आत्महत्या कर ली थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मंत्री व स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने भी पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली।कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बीते चार साल में सतपाल महाराज को कई समस्याएं बताई लेकिन उन पर कोई कदम नहीं उठाए गए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने और विकास भवन के सभागार के बाहर ही धरने पर बैठे रह...