देहरादून, मार्च 16 -- पौड़ी। एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और पुतला फूंका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि चल रही जंग को अभी 20 दिन ही हुए हैं। देश के हालात यह हो गए हैं कि कमर्शियल गैस से लेकर घरेलू गैस तक की किल्लत हो रही है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में बैठी सरकार के लिए यह शर्म की बात है कि लोगों को गैस जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कमर्शियल गैस उपलब्ध न होने के कारण जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं आम लोगों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.