पौड़ी में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद है मेडिकल स्टोर
देहरादून, मई 20 -- पौड़ी। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को पौड़ी में मेडिकल स्टोर बंद रहे। डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिला मुख्यालय में मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने स्टोर बंद रखे। एसोसिएशन के जिला महामंत्री सुधीर जुयाल ने कहा कि दवा व्यापारी ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट और नकली दवाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित तो हो ही रहा है, साथ ही मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है। कहा है कि बंद में जान ओषधि केंद्रों को शामिल नही किया गया है। साथ ही एक दिन के बंद को लेकर स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन को भी पहले ही सूचित किया गया था। यह भी पढ़ें- रुड़की में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद यह भी पढ़ें- झारखंड की दो लाख दवा दुकानें आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.