पौड़ी में एनएसयूआई का लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 24 -- पौड़ी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में पौड़ी के कंडोलिया स्थित गांधी मूर्ति पर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। छात्रों ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी रोजाना यहां से गुजरते हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि जब तक दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी, छात्र प्रतिनिधि अमन नयाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मानसी डंगवाल, सौम्या बहुगुणा, वरुण नौटियाल, अनिल कुमार, अंकित रावत, राजीव बिष्ट और आयुष नौडियाल समेत अन्य छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.