देहरादून, अप्रैल 13 -- पौड़ी। पौड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गुरुवार से शुरू हुए इस धरने में कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 140 रुपये प्रतिदिन बढ़ाया जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का प्रावधान लागू किए जाने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने विभाग की ओर से खाते से 300 रुपये की कटौती के प्रस्ताव पर भी नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह का कोई भी निर्णय जीओ पास होने के बाद ही लागू किया जाए। स...