देहरादून, मई 7 -- पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर गश्त की और नो पार्किंग में खड़े वाहनो को हटाने का भी काम किया। पुलिस टीम ने इस दौरान 13 वाहनों के चालान भी किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम ने ऐजेंसी, माल रोड, बस स्टैंड, श्रीनगर रोड, धारा रोड, अपर बाजार में गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनो को हटाया गया। पुलिस टीम में एसएसआई राज विक्रम पंवार, हेमलता सेमवाल, प्रवीण रावत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.