देहरादून, फरवरी 22 -- पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर का एनएसएस शिविर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल में शुरू हुआ। शिविर 7 दिन तक चलेगा। 2019 के बाद पहली बार दिन-रात्रि आवासीय शिविर आयोजित होने से स्वयंसेवकों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सिविल जज नजीश कलीम ने बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा पर जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रम एस नेगी ने शिविर के नियमों और उद्देश्यों की जानकारी दी। परिसर निदेशक प्रो. यूसी. गैरोला ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सात दिन चलने वाले इस शिविर में करीब 50 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.