पौड़ी जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने उठाएं कई मुद्दे
देहरादून, मई 14 -- पौड़ी। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेयजल संकट, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक, बदहाल सड़कों और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि गर्मियों के मौसम में कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, लिहाजा संबंधित विभागों को समय रहते जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जिससे खेती-किसानी के साथ ही आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कई संपर्क मार्गों और ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति का मसला भी बैठक में प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने कहा कि सड़कें बदहाल होने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.