देहरादून, अप्रैल 27 -- पौड़ी। गुलदार प्रभावित गांव बमठी में वन विभाग की गश्त जारी है। गुलदार को पकड़ने के लिए यहां 3 पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ट्रैपिंग कैमरों से गुलदार की लोकेशन चेक की जा रही हैं। गुलदार की डर से रविवार को ही शिक्षा विभाग ने प्रभावित इलाके के 12 स्कूलों को 2 दिन और बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे। इससे पहले स्कूले 26 अप्रैल तक बन्द रही थी। एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार को चिह्नित किया जा रहा है, ग्रामीणों के साथ बैठक भी की गई हैं। पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी भी बमठी गांव पहुंचे थे ओर प्रभावित परिवार से मुलाकात की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.