पौड़ी के पैडुल में खुला विधिक सेवा केंद्र
देहरादून, सितम्बर 4 -- पौड़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामसभा पैडुल में विधिक सेवा केंद्र की स्थापना की गई। प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को अब गांव में ही निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी परामर्श उपलब्ध हो सकेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, उनके विधिक अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा अभियान का उद्देश्य विधिक सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कानूनी सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.