देहरादून, जनवरी 31 -- पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के गुलदार प्रभावित गांव बाड़ा में वन विभाग की टीम गश्त कर रही हैं। यहां बीती 15 जनवरी को गुलदार ने एक व्यक्ति को मार दिया था। इसके बाद से वन विभाग गुलदार को ट्रेंकुलाइज और पकड़ने के लिए कोशिश कर रहा है। यहां विभाग ने 5 पिंजरे भी लगाए हैं। अभी तक गुलदार इनमें कैद नही हो पाया है। जिसके कारण गुलदार की दहशत बनी हुई है। डीएफओ महातिम यादव ने बताया है कि गुलदार पर टीम नजर बनाए हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि गुलदार पिंजरे में कैद हो जाए या फिर ट्रेंकुलाइज हो। स्थानीय लोगों की भी एक टीम यहा सहयोग कर रही हैं। आस पास के स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षित आवाजाही की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.