पौड़ी के कमंद में गश्त कर रही हैं वन विभाग की टीम
देहरादून, मई 17 -- पौड़ी। पौड़ी रेंज के कमंद गांव में गुलदार के हमले के बाद दहशत बनी है। वन विभाग की 15 सदस्यीय टीम ने यहां डेरा डाल दिया है। इसमें विभागीय शूटर भी शामिल है। गुलदार के हमलों के नहीं थमने से ग्रामीणों में रोष है। उग्र प्रदर्शन के बाद वन संरक्षक गढ़वाल आकाश वर्मा से भी लंबी बैठक में शनिवार को ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग रखी थी। कमंद में शुक्रवार को गुलदार ने एक व्यक्ति को मार डाला था। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि मौके पर 5 पिंजरे और ट्रैपिंग कैमरे लगाते हुए गुलदार पर नजर रखी जा रही हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर टीम गश्त कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.