बागेश्वर, अप्रैल 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा प्रभावित पौसारी क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में आपदा प्रबंधन और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पौसारी में आयोजित बैठक में रावत ने कहा कि पिछले छह-सात महीनों में जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं दिखा है और कई आवश्यक कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास तो किए गए हैं, लेकिन कमियों के चलते योजनाओं का लाभ प्रभावित क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद प्रभावित गांवों के पुनर्वास और सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे लोगों में निराशा है। कई क्षेत्रों मे...