कौशाम्बी, जनवरी 3 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पौष पूर्णिमा पर्व पर जिले के शक्तिपीठ कड़ा धाम में शनिवार को पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाने वालों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने धाम के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान, लेहदरी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा आरती की एवं घाटों पर ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देते हुए मंदिर पहुंचकर मां का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान हर-हर गंगे और जय मां शीतला के जयकारों से धाम व गंगा तट गुंजायमान हो गया। शनिवार भोर चार बजे से कड़ा धाम में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु भक्त जयकारा लगाते हुए शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.