जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। सीपी क्लब प्रांगण में पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर संध्या पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर नववर्ष मिलन समारोह भी मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दीं। वक्ताओं ने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, यश, मान-सम्मान और खुशियां लेकर आए। आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती को बढ़ावा देना बताया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू, महामंत्री चंद्रिका प्रसाद, महंत टीकाराम साहू, महिला समिति अध्यक्ष देवकी साहू सहित पदाधिकारी, जीवन सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.