फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। शनिवार को पौष माह की पूर्णिमा के साथ ही माघ महीने के स्नान शुरू हो गए। तमाम श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही घाटों में स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। वहीं गंगा तट पर कई धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। कड़ाके की सर्दी पड़ने के बाद भी पौष माह की पूर्णिमा पर गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने ओमघाट, भिटौरा, नौबस्ता, शिवराजपुर, आदमपुर गंगा घाट पहुंच कर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर वहीं स्थित मंदिरों में भगवान के दर्शन किए और परिक्रमा लगाई। माघ माह के पहले दिन काफी श्रद्धालु टे्रनों और बसों समेत निजी वाहनों से सुबह संगम स्नान के लिए प्रयागराज भी पहुंचे। सुबह से ही खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालु गंगा घाट पर उमड़ने लगे। दोपहर 12 बजे तक गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ...