दरभंगा, जनवरी 5 -- जाले। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पौराणिक महत्व के महर्षि गौतम आश्रम गौतमकुंड में पवित्र पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ 'कुंड प्राकट्योत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। गौतमकुंड में यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि यह भारतीय सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति के रूप में भी दिखाई दी। महर्षि गौतम आश्रम न्यास समिति के पदाधिकारी अधिवक्ता विजय कुमार राकेश उर्फ बम-बमजी का कहना था कि कुंड प्राकट्योत्सव का वर्णन कई प्राचीन ग्रंथों, शास्त्रों एवं लोकपरंपराओं में मिलता है। ऐसी मान्यता है कि मिथिला की पावन भूमि पर महर्षि गौतम के तपोबल एवं साधना से उनके आश्रम परिसर में कुंडों का प्राकट्य हुआ था, जिसने कालांतर में जन-जन की आस्था के केंद्र का रूप धारण कर लिया। इस अवसर पर श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.