मधेपुरा, जनवरी 4 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। पूसी पूर्णिमा पर शनिवार को अरार घाट के सुरसर नदी में स्नान के लिए लोगों में होड़ लगी रही। नदी में डुबकी लगाने के बाद माता कौशिकी मंदिर में पूजा संपन्न की गई। पूसी पूर्णिमा के अवसर पर अरार घाट में हर साल की भांति इस बार भी मेले का आयोजन किया गया है। शुक्रवार की देर शाम प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। शनिवार की अहले सुबह से पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है। मेला कमेटी के कुंदन कुमार किशन, सुमन कुमार, शक्ति कुमार, निकेश कुमार, बिट्टू कुमार, रणविजय चौधरी, वार्ड सदस्य दीपक रजक, पप्पू यादव ने बताया कि पूसी पूर्णिमा के अवसर पर अरार घाट में दशकों पूर्व से मेले का आयोजन किया जाता है। भीषण ठंड के कारण फिलहाल दूर- दराज के व्यवसायी अभी नहीं पहुंच पाए हैं। आगामी दो दिनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.