शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- शृंगी ऋषि की तपोस्थली ढाई घाट गंगा तट पर आयोजित माघ मेला रामनगरिया के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पतित पावनी गंगा मैया के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के साथ ही कल्पवासियों ने विधिवत एक माह के कल्पवास का शुभारंभ किया, जो माघ पूर्णिमा तक चलेगा। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। सर्वप्रथम एक माह तक कल्पवास व्रत धारण करने वाले साधु-संतों व गृहस्थ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, इसके बाद आसपास व अन्य जनपदों से आए महिला, पुरुष व बच्चों की भारी भीड़ गंगा तट पर उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत कन्या भोज कराया, कथा-पूजन किया तथा पंडा-पुजारियों को दान-दक्षिण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.