प्रयागराज, जनवरी 3 -- पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेला शनिवार से शुरू हो गया। पहले स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। शनिवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गलन दिन चढ़ने के साथ कम होने के बजाए बढ़ने लगी, लेकिन श्रद्धालुओं के कदम नहीं ठिठके। लगातार संख्या बढ़ती ही गई। प्रशासनिक अफसरों की मानें तो शाम तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की पावन त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सूर्योदय से पहले ही स्नान का क्रम चला तो शाम तक जारी रहा। प्रशासन का दावा है कि सुबह आठ बजे तक ही साढ़े छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान कर लिया था। यह क्रम बढ़ा और बढ़ता ही गया। सुबह 10 बजे तक नौ लाख, 12 बजे तक 15 लाख 30 हजार, दोपहर दो बजे तक 19 लाख और शाम चार बजे तक 21...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.