मिर्जापुर, जनवरी 3 -- विंध्याचल,संवाददाता। पौष पूर्णिमा पर शनिवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर देवी मां का फूलों से किया गया अलौकिक शृंगार दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को धन्य किया। घंटा, घड़ियाल, शंख व माता के जयघोष से पूरा धाम परिसर गूंजायमान रहा। मंदिर की छत पर भक्तों ने अनुष्ठान-पाठ कर मातारानी को प्रसन्न किया। इससे पहले मंगला आरती के के बाद मंदिर का कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। इसके बाद से दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर भक्त के नंगे पैर मां के धाम की तरफ बढ़ते जा रहे थे। नारियल-चुनरी,लाचीदाना,रक्षा-रोरी एवं प्रसाद लिए श्रद्धालु विंध्यधाम में पहुंचे, जहां मां विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। सुबह और शाम में भक्तों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.