हापुड़, दिसम्बर 19 -- साल की अंतिम और अत्यंत पुण्यदायी मानी जाने वाली पौष अमावस्या का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। तडक़े सुबह से ही ब्रजघाट सहित आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों की शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पौष अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत गरीबों, असहायों और निराश्रितों को वस्त्र, अन्न व अन्य सामग्री का दान किया। घाटों पर सुबह से ही दान-पुण्य का क्रम चलता रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया दान कई गुना फलदायी माना जाता है, इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु पुण्य अर्जित करते नजर आए। भारी भीड़ के बावजूद गंगा घाटों पर व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.