महाराजगंज, अगस्त 26 -- लक्ष्मीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना कार्यालय लक्ष्मीपुर में टेक होम राशन (टीएचआर) आधारित पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने टीएचआर से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया और इनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी।इस दौरान मुख्य सेविका अर्चना शर्मा, मुख्य सेविका महिमा चौधरी और मुख्य सेविका प्रगति सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि टीएचआर का सही उपयोग कर लाभार्थियों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है।प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यकत्रियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।इस यह भी पढ़ें- Hathras News: कुकि...