मुरादाबाद, जून 18 -- हि.विशेष आठ महीने में 1805 से घटकर 349 आ गई कुपोषितों की संख्या हर महीने पात्र को दाल, दलिया और रिफाइंड की होती है आपूर्ति मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कुपोषण के खिलाफ सरकार के अभियान के सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। आठ महीने में कुपोषित और अति कुपोषितों की संख्या में तेजी के साथ कमी आई है। अब शासन ने पोषाहार के मेन्यू में बदलाव किया है। इसके बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह योजना संचालित है। जिसके तहत शून्य ने छह साल के कुपोषित बच्चों को पोषण की पोटली दी जाती है। ऐसे बच्चों को सेम और मैम श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक करने के लिए पौष्टिक आहार दिया जाता है। अब तक आंगनबाड़ी टीम की ओर से ऐसे बच्चों को हर महीने दाल, दलिया औ...